महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों में रोष
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राजकीय बुनियादी प्लस टू हाइस्कूल परसबनिया के परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को रविवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों में आक्रोश है.
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर की जायेगी कार्रवाई : थानेदार
बलियापुर.
राजकीय बुनियादी प्लस टू हाइस्कूल परसबनिया के परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को रविवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों में आक्रोश है. बलियापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष भारती ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि रविवार की रात स्कूल परिसर में लगी बापू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. सोमवार की सुबह शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई. इसके बाद बलियापुर थाना में शिकायत की गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन