Dhanbad News: विद्यापति परिसर में गोदभराई उत्सव का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: 20 गर्भवती महिलाओं को बांटे गये न्यूट्रिशन किट

विज्ञापन

Dhanbad News: हर्ल प्रबंधन ने सीएसआर के तहत सिंदरी स्थित विद्यापति परिषद में शुक्रवार को एचएलएफ पीपीटी संस्था के सहयोग से गोदभराई उत्सव का आयोजन किया. कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म के पश्चात उन्हे न्यूट्रिशन किट दिया गया. इस दौरान उन्हें सुरक्षित मातृत्व एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में हर्ल के एचआर हेड विक्रांत कुमार, प्रबंधक आशा सिंह, उप प्रबंधक अरिंदम मुखर्जी, आकाश, प्रतीक सिंह, शहरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ रूपक बनर्जी आदि मौजूग थे. एचआर हेड विक्रांत कुमार ने कहा कि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन, नियमित जांच व स्वयं की देखभाल करनी चाहिए. सही पोषण मां और शिशु दोनों के स्वस्थ्य के लिए आवश्यक है. मौके पर प्रोजेक्ट समन्वयक समीर कुमार, गणेश झा सहित एएनएम, सहिया आदि थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola