Dhanbad News: राजगंज में बच्चा चोर की अफवाह में उग्र भीड़ ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर, छह हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: पारिवारिक समारोह में आये थे दोनों युवक, एक बोकारो के सियालजोड़ी और दूसरा बलियापुर का रहने वाला

विज्ञापन

Dhanbad News: पारिवारिक समारोह में आये थे दोनों युवक, एक बोकारो के सियालजोड़ी और दूसरा बलियापुर का रहने वालाDhanbad News: बच्चा चोर की अफवाह में राजगंज के ऊपरबंधा के ग्रामीणों ने रविवार की रात की शाम दलूडीह स्थित एक होटल के समीप दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी. इससे दोनों की युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उग्र ग्रामीण लाठी, तलवार, फरसा और कुल्हाड़ी से लैस थे. घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थानेदार अलिशा कुमारी दल बल के साथ पहुंची. इस दौरान पुलिस ने लाठी भांजते हुए दोनों युवकों को भीड़ की चंगुल से छुड़ा कर बचाया. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ कर रही है.

लाठी, तलवार, फरसा और कुल्हाड़ी से लैस थी उग्र भीड़

बताया जाता है कि राजगंज के महेशपुर में पारिवारिक समारोह में भाग लेने आये सियालजोड़ी (बोकारो) निवासी डबलू कुमार महतो और बलियापुर निवासी दीपक कुमार महतो को ऊपरबंधा के ग्रामीणों ने दलूडीह स्थित एक होटल के पास बच्चा चोर की अफवाह में जमकर पिटाई कर दी. उग्र लोग पकड़े गये युवकों से आधार कार्ड दिखाने को कह रहे थे, लेकिन उनके न आधार कार्ड थे और न ही मोबाइल. इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये. यह देख गांव के युवक ने राजगंज पुलिस को सूचना दी. थानेदार अलीशा कुमारी पुलिस टीम के साथ पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस वाहन में बैठा लिया. थानेदार ने छह लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को जीटी रोड से उठाकर गांव ले गया और बच्चा चोर का आरोप लगाते हुए मारपीट की गयी. सूचना पाकर महेशपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार महतो पहुंचे. उन्होंने कहा कि दोनों युवक नारायण महतो के घर आये थे. शाम में दोनों घूमने के लिए दलूडीह गये थे. इसके बाद ग्रामीणों के शिकार हो गये.

छह लोगों से चल रही पूछताछ : थानेदार

राजगंज थानेदार अलिशा कुमारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में हैं. मामले में छह लोग हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बच्चा चोरी की कोई शिकायत नहीं मिली है. बावजूद कोई अफवाह फैलाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola