ePaper

Dhanbad News: टुंडी के प्रवासी मजदूर की सूरत में मौत, मातम

Updated at : 04 Oct 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: टुंडी के प्रवासी मजदूर की सूरत में मौत, मातम

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी प्रवासी मजदूर विकास महतो (30) की मंगलवार की रात गुजरात के सूरत शहर में मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतक विकास महतो का फाइल फोटो.

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी प्रवासी मजदूर विकास महतो (30) की मंगलवार की रात गुजरात के सूरत शहर में मौत हो गयी.

Dhanbad News:टुंडी थाना क्षेत्र की लछुरायडीह पंचायत के बेहड़ा गांव निवासी प्रवासी मजदूर विकास महतो (30) की मंगलवार की रात गुजरात के सूरत शहर में मौत हो गयी. विकास सूरत के एक रिसोर्ट में काम करता था. उसकी मौत की सूचना से बेहड़ा गांव में मातम है. उसके पिता जादू महतो, पत्नी व दो मासूम बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि विकास गांव के ही अपने तीन-चार साथियों के साथ काम करने मनसा पूजा के बाद सूरत गया था. वहां कुछ दिन पहले वह बीमार पड़ गया था. सूरत से उसका शव घर लाया जा रहा है. इधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक के घर जाकर उसके परिजनों से मिले. गुजरात से लौटे उसके साथियों से बातचीत की. उन्होंने विकास के मौत की जांच की मांग की है.

विकास ने सोमवार को घर भेजा था पैसा, बुधवार को मौत की खबर आयी

मृतक विकास के पिता जादू महतो ने बताया कि उसके साथ गांव से जो लोग काम करने गुजरात गये थे, वे लोग दुर्गा पूजा में घर लौट गये हैं. एक साथी फागू मंडल ने विकास को यह कहते हुए रोक लिया कि हम यहां अकेले हो जायेंगे. जादू ने बताया कि फागू मंडल ने बुधवार को फोन कर बताया कि मंगलवार रात विकास की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार की दोपहर वह शव लेकर सूरत से चला है. उन्होंने बताया कि विकास की दो मासूम बेटियां हैं. वह गुजरात में मजदूरी कर परिवार चला रहा था. उन्होंने बताया कि सोमवार को विकास ने दुर्गा पूजा को लेकर घर पैसा भेजा था. इधर, विकास की मौत के बाद उसके घर में दुर्गा पूजा की खुशी मातम में बदल गयी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola