खरखरी के 159 मजदूरों का स्थानांतरण नोटिस फिर जारी, विरोध

फिर से खरखरी में ट्रांसफर नोटिस
बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की खरखरी कोलियरी को एमडीओ मोड में निजी कंपनी को देने को लेकर कोलियरी के 159 मजदूरों को अन्य कोलियरियों में स्थानांतरण को लेकर प्रबंधन ने पुनः नोटिस जारी किया गया है. इससे मजदूरों में हड़कंप मच गया है. बीते सात अगस्त को खरखरी में मजदूरों के स्थानांतरण के विरोध में संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व ने सभा कर प्रबंधन की आलोचना की थी. इसके बाद आठ अगस्त को मुख्यालय के निर्देशानुसार स्थानीय प्रबंधन ने स्थानांतरण के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का पत्र जारी किया था. नोटिस के विरोध में बुधवार को मजदूर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन पर उतर आये. मौके पर बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख रहीम, धनश्याम यादव, अजय कुमार महतो, बड़ा बाबू तिवारी, शेख असगर, याकूब अंसारी, सुखदेव रविदास, बैजनाथ धोबी, ठाकुर प्रसाद महतो, वासुदेव मुखर्जी, अरविंद भारती, फूलचंद दंसोधि, शैलेन्द्र सिंह, श्याम यादव, मो तजमुल, मो ताज, किरण कुमारी, मुक्तारानी सेनापति, गीता देवी, गोरी देवी, सुशीला देवी आदि शामिल थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




