सेवाकाल के अंतिम दिन ट्रेन मैनेजर का हुआ स्वागत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गोमो के ट्रेन मैनेजर बी चौधरी के सेवाकाल का अंतिम दिन यादगार ढंग से बीता. बुधवार को अपनी रेल सेवा की अंतिम डयूटी उन्होंने बुधवार को सफलता पूर्वक पूरी की.
विज्ञापन
गोमो.
गोमो के ट्रेन मैनेजर बी चौधरी के सेवाकाल का अंतिम दिन यादगार ढंग से बीता. बुधवार को अपनी रेल सेवा की अंतिम डयूटी उन्होंने बुधवार को सफलता पूर्वक पूरी की. वह 12365 डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस लेकर गोमो पहुंचे. ऑल इंडिया एससी/एसटी रेल एम्प्लाइज एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल ने श्री चौधरी को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. श्री चौधरी 30 जून को रेलवे से सेवानिवृत्त होंगे. एक अन्य सूचना के अनुसार दोनों संगठनों ने गोमो के नये स्टेशन अधीक्षक का भी स्वागत किया. मौके पर टीआइ संजीव कुमार, एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार बबन राम, विजय कुमार, हौसला प्रसाद, परदेशी राम, गार्ड काउंसिल के प्रेम कुमार गुप्ता, दिलशाद आलम, आरएल यादव, प्रमोद सिंह, सतीश यादव, चंदन कुमार आदि ने स्वागत किया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन