dhanbad news : चिरकुंडा चेकपोस्ट पर कार से तीन लाख रुपये जब्त
दो लोगों से चेकपोस्ट से राशि की गयी जब्त
dhanbad news : चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान राशि बरामदगी का सिलसिला जारी है. शनिवार दोपहर वाहन जांच के दौरान बंगाल नंबर की एक इनोवा कार से तीन लाख रुपए जब्त किये गये. जब्त राशि सरबड़ी, नितुरिया (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) निवासी व्यवसायी व ट्रांसपोर्टर रंजन माजी की है. पूछताछ में रंजन माजी ने बताया कि राशि लेकर वह गोविंदपुर जा रहे थे, जहां किसी वाहन के सिलसिले में राशि देनी थी. चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी उनकी बातों से संतुष्ट नहीं हुए और राशि जब्त कर ली. मौके पर थाना प्रभारी चिरकुंडा रामजी राय, दंडाधिकारी वीरेंद्र अटल, पंकज सिंह, रोहित कुमार, एएसआई सुशील कुमार, संजय कुमार व अन्य जवान मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए