बारिश का लाभ उठा चोरों ने हॉलपैक का केबल काटा

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीएल की बासुदेवपुर कोलियरी में हुई घटना

विज्ञापन

25के-हॉलपैक बीसीसीएल की बासुदेवपुर कोलियरी में हुई घटना लोयाबाद. बीसीसीएल बासुदेवपुर कोलियरी में चोरों ने मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे बारिश का लाभ उठाते हुए दिनदहाड़े खड़े हॉलपैक वाहन का केबल काट लिया. घटना के समय कोलियरी में मैनेजर सहित करीब 70 मजदूर उपस्थित थे. बताया जाता है कि हॉलपैक का चालक प्रथम पाली ड्यूटी खत्म कर हॉलपैक को डंप में खड़ा कर दिया. डंप व चेकपोस्ट पर सीआइएसएफ जवानों की तैनाती थी. बासुदेवपुर कोलियरी कार्यालय भी डंप से सटा हुआ है. इसके बावजूद चोरों ने हॉलपैक का दो फीट के तीन कॉपर केबल काट लिया. चालक जब वाहन को दोबारा चालू करने पहुंचा तो केबल कटा हुआ था. इस मामले में बासुदेवपुर कोलियरी प्रबंधक मौजेलाल राम ने कहा कि चोरों ने बारिश का लाभ उठा कर घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola