पानी की किल्लत और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, तालाबंदी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते लोग

कतरास के सलानपुर बस्ती में तीन माह से पानी और लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। नगर निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

विज्ञापन

कतरास के सलानपुर बस्ती के बाउरी टोला में बिजली और पानी की दोहरी समस्या से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या तीन के अंतिम छोर पर स्थित बस्ती में पिछले तीन माह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. इसके कारण घरेलू कामकाज के साथ-साथ विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल में भी परेशानी हो रही है.

भाजपा नेता विनय पासवान ने कहा कि नगर निगम की जलापूर्ति का कनेक्शन अधिकांश घरों में लगा हुआ है, लेकिन नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है. वहीं, झामाडा की पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी नालियों में बह रहा है. ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए पंचगढ़ी बाजार और गुहीबांध बस पड़ाव के समीप से पानी लाना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि वार्ड के अंतिम छोर पर बसे होने के कारण बस्ती के लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बिजली और पानी की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम के कतरास अंचल कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी.

प्रदर्शन में गोविंद बाउरी, माधो बाउरी, अनिल बाउरी, चांदमुनी देवी, भारती देवी, हारू बाउरी, नरेश बाउरी, बप्पी बाउरी, विष्णु कुमार और सोनू बाउरी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola