सीआईएसएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, टाटा डीएवी के बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

जवानों को राखी बांधते बच्चे

झरिया के टाटा डीएवी स्कूल के बच्चों ने सीआईएसएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और प्रेम के साथ मनाया। देखें पूरी खबर।

विज्ञापन

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा के बच्चों ने सीआईएसएफ हेड ऑफिस, जियालगोड़ा में सीआईएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस दौरान बच्चों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के भाव को जीवंत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुशांत गायकवाड़ सहित अन्य जवानों ने बच्चों से राखी बंधवाई. जवानों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान जवानों ने अपनी बहनों और परिवार को याद करते हुए भावुक अनुभव भी साझा किए.

प्रिंसिपल ने भी दी शुभकामनाएं

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वर्चुअली कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सीआईएसएफ जवानों, बच्चों और शिक्षकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है.

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक बी.के. सहाय, अभिषेक पाठक, श्रुति कुमारी, शिवम और प्रिंस उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संगीत शिक्षक अभिषेक पाठक और श्रुति कुमारी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भावुक और यादगार बना दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola