सरायढेला चाणक्य नगर में 17 लाख की चोरी, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
घर में काम करने वाली महिला पर संदेह जताया
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
धनबाद में चोरी की घटनाएं नहीं रूक रही हैं. अब तो पॉश इलाकों में भी आये दिन चोरी हो रही है. बुधवार की रात सरायढेला थाना क्षेत्र चाणक्य नगर में लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी. घटना के बाद पीड़ित पवन कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.क्या है मामला :
पवन अग्रवाल ने थाना में दिये आवेदन के अनुसार वह चाणक्य नगर में जय प्रकाश यादव के मकान में किराये पर काफी समय से रह रहे हैं. बुधवार को घर में चोरी हो गयी. चोरी गयी संपत्ति में लगभग छह से सात लाख रुपये नकद और आठ से 10 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर शामिल हैं. चोरी गये गहनों में सोने की पांच चेन, तीन लॉकेट, महिलाओं की पांच अंगुठी, पुरुषों की दो अंगुठी, 20 पीस चांदी का सिक्का, सोने की पांच जोड़ी कान का झुमका, दो पीस चांदी की कटोरा, बच्चों का कड़ा आदि हैं. उन्होंने घर में काम करने वाली महिला पर संदेह जताया है. पुलिस अब उक्त महिला को बुला कर पूछताछ करने की तैयारी में है. पूछताछ के बाद ही मामला साफ होगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन