ePaper

बड़े भाई ने छोटे पर किया भुजाली से हमला, हालत गंभीर

Updated at : 20 May 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े भाई ने छोटे पर किया भुजाली से हमला, हालत गंभीर

निरसा थाना क्षेत्र के मोराडीह में गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे घरेलू विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर भुजाली से हमला कर दिया.

विज्ञापन

बेनागड़िया (निरसा).

निरसा थाना क्षेत्र के मोराडीह में गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे घरेलू विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर भुजाली से हमला कर दिया. घटना में छोटा भाई राकेश मंडल (24) बुरी तरह घायल हो गया. उसे तत्काल निरसा सीएचसी पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया है.कैसे हुई घटना : घटना के संबंध में घायल राकेश मंडल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह गाड़ी चलाकर अपने घर लौटा. इसी दौरान उसकी भाभी अनु मंडल गाली-गलौज करने लगी. उसने बड़े भाई सुदाम मंडल से इसकी शिकायत की, तो दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया. उसकी भाभी हाथापाई करने लगी. इसी दौरान राकेश ने अपनी भाभी को धकेल दिया. यह देख उसके बड़े भाई सुदाम मंडल ने घर से भुजाली निकाल कर उस पर प्रहार कर दिया. इससे राकेश जख्मी हो गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो खून से लतपथ राकेश जमीन पर पड़ा था. लोगों ने उसे निरसा सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. राकेश के सिर पर चार टांके लगे हैं. घायल राकेश ने बताया कि घटना से पहले उनके पिता शिबू मंडल और भाभी अनु मंडल के बीच गाली गलौज हुआ था. इसी को लेकर घटना घटी. निरसा पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola