गया पुल नये अंडरपास के लिए तीसरी बार निकलेगा टेंडर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पहला टेंडर तकनीकी कारणों से हो गया था रद्द, दूसरी बार निकाली गयी निविदा में किसी संवेदन ने नहीं लिया था भाग
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, धनबाद.
गया पुल नये अंडरपास के लिए तीसरी बार टेंडर निकाला जायेगा. चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ऑन लाइन टेंडर फ्लोट किया जायेगा. गया पुल अंडरपास को लेकर कुछ न कुछ तकनीकी कारणों से पिछले पांच साल से काम लटका हुआ है. सबसे पहले टेंडर में प्रधान कंस्ट्रक्शन को टेंडर अवार्ड किया गया था लेकिन तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द कर दिया गया. इसके बाद दूसरा टेंडर निकाला गया, लेकिन इसमें एक भी संवेदक ने भाग नहीं लिया. लिहाजा अब चुनाव आचार संहिता के बाद तीसरी बार ऑन लाइन टेंडर फ्लोट किया जायेगा. आरसीडी के मुताबिक गया पुल नये अंडरपास के लिए 23.84 करोड़ का डीपीआर बना था. कुछ सप्लीमेंट बजट को डीपीआर में जोड़कर टीएस किया गया. इसमें 5.57 करोड़ रुपये मुआवजा व कुछ यूटिलिटी को जोड़ा गया. 30.50 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया. कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल चुकी है. दूसरी बार जो टेंडर निकाला गया, वह संशोधित डीपीआर के आधार पर निकाला गया था, लेकिन किसी संवेदक ने टेंडर में भाग नहीं लिया. चुनाव आचार संहिता के बाद नये सिरे से टेंडर निकाला जायेगा.वर्तमान अंडरपास से 14.9 मीटर दूर बनेगा नया अंडरपास :
नया अंडरपास वर्तमान अंडरपास से 14.9 मीटर दूर बनेगा. नया अंडरपास 66 मीटर लंबा व नौ मीटर चौड़ा होगा. इसमें वन वे इंट्री होगी. एक अंडरपास से गाड़ी जायेगी तो दूसरे से गाड़ी आयेगी. नया अंडरपास बनने के बाद श्रमिक चौक में जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन