धनबाद SNMMCH में हादसा, लिफ्ट के सामने सीलिंग का छज्जा गिरने से 2 घायल; मची अफरा-तफरी
लिफ्ट के सामने सीलिंग का छज्जा गिरा
धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में लिफ्ट के पास सीलिंग का छज्जा गिरने से एक बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए. अस्पताल की जर्जर व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल.
एसएनएमएमसीएच में गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल की लिफ्ट के सामने की सीलिंग का छज्जा अचानक नीचे गिर गया. मलबे की चपेट में आने से टुंडी निवासी अमन कुमार (6) और गिरिडीह निवासी पवन कुमार (28) घायल हो गये. दोनों का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार किया गया. उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बतायी गयी.
आपके शहर में
लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर अस्पताल की लिफ्ट के सामने कई लोग उसके नीचे आने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान लिफ्ट के ऊपर की ओर लगी सीलिंग का छज्जा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा. इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान अमन और पवन मलबे की चपेट में आकर चोटिल हो गये.
अस्पताल में ही कराया गया दोनों का इलाज
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मियों ने दोनों घायलों को तत्काल संभाला. दोनों अस्पताल परिसर में ही मौजूद थे, इसलिए उन्हें इलाज के लिए कहीं और ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी. अस्पताल में ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इलाज के बाद दोनों की हालत सामान्य बतायी गयी.
जर्जर सीलिंग ने उठाये सुरक्षा पर सवाल
एसएनएमएमसीएच में रोज बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं. ऐसे में लिफ्ट जैसे व्यस्त स्थान पर सीलिंग का छज्जा गिरने की घटना ने अस्पताल की भवन व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.
लोगों का कहना है कि समय रहते घटना नहीं हुई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. अस्पताल प्रबंधन से भवन के सभी हिस्सों, विशेषकर लिफ्ट और मरीजों की आवाजाही वाले स्थानों की जांच कराने तथा जर्जर सीलिंग और छज्जों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए