निरसा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 1.93 लाख नकद समेत 8 लाख के जेवर चोरी
घर में बिखरा हुआ सामान
निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर 1.93 लाख रु नकद समेत करीब आठ लाख रु के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये.
निरसा थाना क्षेत्र के सिंदरी कॉलोनी (नीचे कॉलोनी) में बुधवार देर रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर 1.93 लाख रु नकद समेत करीब आठ लाख रु के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये.
आपके शहर में
घटना की जानकारी गुरुवार को आसपास के लोगों ने गृहस्वामी गुड्डू भारती को दी. वह पत्नी और दोनों बेटियों के साथ एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बोकारो गये थे. सूचना मिलने पर वह निरसा पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
भुक्त भोगी की है किताब दुकान
गुड्डू भारती भारतीय निकेतन नामक किताब की दुकान चलाते हैं. चोरों ने घर की छत पर लगे एडबेस्टर्स को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद लोहे के सब्बल और हथौड़े से दो अलमारियों और दो दीवान पलंग के लॉक तोड़ दिये. घर में अलग-अलग जगह रखे 1.93 लाख रु भी चोर ले गये. गृहस्वामी के अनुसार, इसमें 93 हजार रु बेटी की हॉस्टल फीस के लिए रखे थे.
सोने-चांदी के जेवर भी ले गये
चोरों ने अलमारी और पलंग में रखी सोने की एक चेन, तीन अंगूठियां, एक लाखूनी और दो जोड़ी झुमके चोरी कर लिये. इसके अलावा चांदी का बड़ा पंजा, सात सिक्के, दो जोड़ी पायल, चांदी के ग्लास, चम्मच और कटोरी भी ले गये.
गृहस्वामी ने चोरी गये आभूषणों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बतायी है. वारदात के बाद चोर सब्बल और हथौड़ा घर में ही छोड़ गये. पुलिस ने दोनों सामान जब्त कर लिये हैं.
आठ-दस घरों की कुंडी बाहर से बंद की
स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने आसपास के करीब आठ-दस घरों के दरवाजों की छिटकिनी बाहर से बंद कर दी थी, ताकि घटना के दौरान लोग बाहर न निकल सकें. गुड्डू भारती ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है.
राशन दुकान में भी चोरी
इसी कॉलोनी में सुषमा देवी की राशन दुकान में भी चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर करीब 10 से 15 हजार रुपये का राशन सामान और नकदी चोरी कर ली. पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है.
की जा रही छानबीन थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिली है. घटनास्थल से सब्बल और हथौड़ा जब्त किया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए