रक्षाबंधन पर रिश्तेदार के घर आया किशोर तालाब में डूबा, मौत से मातम

Updated:
विज्ञापन

AI Image

रक्षाबंधन के मौके पर रिश्तेदार के घर आया 13 वर्षीय किशोर बसेरिया के पोखरिया तालाब में नहाने गया और डूब गया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं.

विज्ञापन

बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा निवासी 13 वर्षीय किशोर की बसेरिया स्थित पोखरिया तालाब में डूबने से मौत हो गयी. किशोर रक्षाबंधन के मौके पर परिजनों के साथ बसेरिया स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पर्व की खुशियां मातम में बदल गयीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार शाम नहाने निकला, फिर नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार, किशोर शुक्रवार शाम करीब चार बजे नहाने के लिए घर से निकला था. काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गये. आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. देर शाम तक खोजबीन के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका.

तालाब किनारे मिले सामान, डूबने की आशंका हुई

शनिवार सुबह ग्रामीणों को पोखरिया तालाब के किनारे किशोर के कुछ सामान दिखाई दिये. इसके बाद उसके तालाब में डूबने की आशंका जतायी गयी. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर गोंदूडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया. काफी प्रयास के बाद किशोर का शव तालाब से बरामद किया गया.

कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचनामा तैयार किया. परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया. किशोर की मौत की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. जिस घर में रक्षाबंधन की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola