मैथन में तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, दोनों की मौत; सभी फरार

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार

मैथन ओपी से करीब 600 मीटर दूर पश्चिम बंगाल से झारखंड की ओर जाने वाली दिल्ली लेन में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

विज्ञापन

मैथन ओपी से करीब 600 मीटर दूर पश्चिम बंगाल से झारखंड की ओर जाने वाली दिल्ली लेन में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों के चालकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद कार सवार तीनों लोग मौके से फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
Image

ट्रक के पास खड़े होकर मुंह धो रहे थे चालक

जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या एचपी 12 एए 8335 और आरजे 32 जीसी 7082 के चालक अपने-अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर सुबह मुंह धो रहे थे. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही चार पहिया कार संख्या जेएच 10 सीजे 2546 ने दोनों चालकों को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी अनिल कुमार यादव (36) और तिलक सिंह (55) के रूप में हुई है.

हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे दुकानदार

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों ट्रक चालकों को सड़क पर पड़ा देखकर लोगों ने तत्काल मैथन पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मैथन ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों चालकों की स्थिति की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मैथन ओपी पहुंचाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन जेएच 10 सीजे 2546 को कब्जे में लेकर मैथन ओपी पहुंचाया. वहीं कार चालक सहित कार में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गये. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: धमाके के साथ धंसी जमीन, दरारों से निकली आग और जहरीला धुआं; बरारी छह नंबर बस्ती में मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में सवार तीनों लोग शराब के नशे में थे. हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है.

खलासियों ने की मृतकों की पहचान

बताया गया कि दोनों मृत ट्रक चालकों के साथ उनके वाहनों में एक-एक खलासी भी मौजूद था. हादसे के बाद खलासियों ने दोनों ट्रक चालकों की पहचान की. पुलिस अब खलासियों और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

सुबह के समय हुआ भीषण हादसा

सुबह के समय हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटना में शामिल वाहनों को अपने कब्जे में लिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola