SNMMCH-सदर अस्पताल में नहीं लगेगी लंबी कतार, 30 सितंबर से घर बैठे ऐसे बुक करें डॉक्टर से मिलने का समय

Updated:
विज्ञापन

SNMMCH रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर लगी लाइन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी. स्वास्थ्य विभाग ने प्री-अपॉइंटमेंट सेवा शुरू करने की योजना बनाई है, जिससे आप घर बैठे डॉक्टर से मिलने का समय बुक कर सकेंगे. 30 सितंबर से यह सेवा रांची में शुरू होगी और जल्द ही पूरे राज्य में लागू होगी.

विज्ञापन

धनबाद. एसएनएमएमसीएच और सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब पर्ची बनवाने और चिकित्सकीय परामर्श के लिए घंटों कतार में खड़े रहने से राहत मिलने की उम्मीद है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी अस्पतालों में प्री-अप्वाइंटमेंट सेवा शुरू करने की योजना तैयार की है. इसके तहत मरीज घर बैठे ड्रिफकेस एप्लीकेशन के माध्यम से डॉक्टर से परामर्श के लिए समय बुक करा सकेंगे.

विज्ञापन

बुकिंग के साथ तय होगा परामर्श का समय

एप के माध्यम से अप्वाइंटमेंट बुक करते समय ही मरीज के लिए चिकित्सकीय परामर्श का समय निर्धारित कर दिया जायेगा. बुकिंग पूरी होने के बाद मरीज को एक टोकन नंबर मिलेगा. अस्पताल पहुंचने पर इसी टोकन नंबर के आधार पर पर्ची बनायी जा सकेगी. तय समय पर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पर्ची काउंटर और ओपीडी में लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

इस व्यवस्था से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने और ओपीडी की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है. साथ ही पर्ची काउंटर पर एक साथ जुटने वाले मरीजों की संख्या भी कम हो सकेगी.

30 सितंबर से रांची में होगी शुरुआत

एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया के अनुसार, 30 सितंबर को रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री इस योजना का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद इसे धनबाद समेत राज्य के सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में लागू किया जायेगा. योजना के लागू होने के बाद मरीजों को अस्पताल आने से पहले ही चिकित्सक से मिलने का समय निर्धारित कराने की सुविधा मिल सकेगी.

बुजुर्ग और दूर-दराज के मरीजों को अधिक फायदा

प्री-अप्वाइंटमेंट व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और बुजुर्गों को मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में कई मरीज सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद पहले पर्ची बनवाने के लिए कतार में लगते हैं. इसके बाद ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श के लिए उन्हें दोबारा इंतजार करना पड़ता है.

नयी व्यवस्था में मरीज पहले से समय लेकर अस्पताल पहुंच सकेंगे. इससे अस्पताल में बिताने वाला अतिरिक्त समय कम हो सकता है और मरीजों को इलाज की प्रक्रिया में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, सेवा शुरू होने के बाद इसकी प्रक्रिया, उपलब्ध स्लॉट और संबंधित अस्पतालों में लागू होने वाले नियमों की जानकारी विभाग की ओर से स्पष्ट की जायेगी.

ये भी पढ़ें: धनबाद के रामकनाली में बड़ा हादसा, बट्टू बाबू बंगला में भू-धंसान से मची अफरातफरी, दो की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola