SNMMCH में ड्रेस कोड की तैयारी, इंटर्न से सीनियर डॉक्टर तक एक तय ड्रेस में आएंगे नजर

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में अब इंटर्न से लेकर वरीय चिकित्सक तक निर्धारित ड्रेस कोड में नजर आएंगे. इससे मरीजों को डॉक्टरों की पहचान करने में आसानी होगी.

विज्ञापन

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में डॉक्टरों के पहनावे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब इंटर्न से लेकर जूनियर रेजिडेंट (जेआर), सीनियर रेजिडेंट (एसआर) व वरीय चिकित्सक तक अस्पताल में निर्धारित ड्रेस में नजर आयेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
Image

इसके लिए डीआर (ड्रेस/डॉक्टर रेजिडेंट) किट की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. शनिवार को किट खरीदारी के लिए टेंडर भी खुला. जल्द ही एजेंसी के चयन की खरीदारी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

पहचान करने में होगी आसानी

डॉक्टरों के लिए एक समान ड्रेस लागू होने से सबसे बड़ा फायदा मरीजों व उनके परिजनों को होगा. भीड़भाड़ वाले ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड में डॉक्टरों की पहचान आसानी से हो सकेगी. मरीजों को किसी डॉक्टर से मिलने या इलाज संबंधी जानकारी लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टर भी तय ड्रेस में होंगे.

किट में क्या-क्या मिलेगा ?

डीआरकिट में डॉक्टरों के लिए निर्धारित ड्रेस/कोट, ट्राउजर, शर्ट और पहचान से संबंधित आवश्यक सामग्री शामिल होगी. किट की संख्या डॉक्टरों व संबंधित श्रेणी के अनुसार तय की जायेगी. इससे सभी डॉक्टरों के पहनावे में एकरूपता आयेगी.

इस संबंध में अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने कहा कि चिकित्सकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू हो गयी है. शनिवार को टेंडर खोला गया है. एजेंसी चयन के बाद जल्द ही किट उपलब्ध कराये जायेंगे. इससे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola