ट्रांसफर के 3 दिन बाद भी रुका स्टोर का प्रभार, जानें SNMMCH में क्यों अटका कामकाज
एसएनएमएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल धनबाद
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्टोरकीपर का प्रभार बदले जाने के बावजूद काम रुका हुआ है. नए स्टोरकीपर को अभी तक चार्ज नहीं सौंपा गया है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है. जानिए पूरी वजह.
धनबाद. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्टोरकीपर की जिम्मेदारी बदले जाने के तीन दिन बाद भी नये स्टोरकीपर को स्टोर का प्रभार नहीं मिलने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नये स्टोरकीपर अजय ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया से शिकायत की है. अजय का कहना है कि अधीक्षक के आदेश के बावजूद उन्हें स्टोर का चार्ज नहीं सौंपा गया है, जिससे स्टोर से जुड़े कामकाज के संचालन में परेशानी हो रही है.
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं सदर अस्पताल की ये मुफ्त सुविधाएं? धनबाद प्रशासन के नए वीडियो से खुला राज
आदेश के बाद बदली गयी जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्टोरकीपर के पद पर कार्यरत अभिषेक का स्थानांतरण एसएनएमएमसीएच में कर दिया गया है. उनकी जगह अजय को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के स्टोरकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया की ओर से आदेश जारी किया गया है.
आदेश के अनुसार अभिषेक को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से हटाकर एसएनएमएमसीएच में कार्य करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, अजय को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के स्टोर का काम संभालने की जिम्मेदारी दी गयी है.
तीन दिन बाद भी प्रभार नहीं मिलने की शिकायत
अजय के अनुसार, आदेश जारी होने के तीन दिन बाद भी उन्हें स्टोर का प्रभार नहीं मिला है. उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि जब तक स्टोर का औपचारिक रूप से प्रभार नहीं मिलता, तब तक स्टोर से संबंधित कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में परेशानी हो रही है.
हालांकि, प्रभार हस्तांतरण में देरी के कारण के संबंध में अभिषेक का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है. इसलिए उनके स्तर से जानबूझकर प्रभार नहीं सौंपने का कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता.
दोनों आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी
जानकारी के अनुसार अभिषेक और अजय दोनों ही आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में कार्यरत हैं. अस्पताल प्रबंधन के आदेश के बाद दोनों की कार्यस्थल और जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. एक को एसएनएमएमसीएच में कार्य करने का निर्देश दिया गया है, जबकि दूसरे को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के स्टोर की जिम्मेदारी दी गयी है.
अजय की शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से चार्ज हस्तांतरण के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रभार सौंपे जाने के बाद स्टोर से संबंधित कामकाज सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: SNMMCH Dhanbad: सर्पदंश के बढ़ते मामलों के बीच मंडराया संकट, जानिए कितना बचा है ASV एंटी वेनम का स्टॉक
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए