Dhanbad News : जमीन विवाद में श्यामपुर में मारपीट, छह घायल
Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.
Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट में लाठी डंडे का जमकर प्रयोग हुआ. घायलों का इलाज निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में मोहन महतो की पत्नी कोयकी महताइन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मेरे घर से सटी जमीन पर उसी गांव के वैद्यनाथ ठाकुर, परशुराम ठाकुर, ओमकार ठाकुर, रामाधार ठाकुर, पिंकी ठाकुर ने जेसीबी लगाकर बागान को नष्ट कर दिया था. इसकी निरसा थाना एवं अंचल अधिकारी से की थी. शुक्रवार सुबह 10 बजे उक्त सभी लोग जमीन पर जबरदस्ती मकान बनाने लगे, मना करने पर पिंकी ठाकुर मुझे और पति पर झाड़ू व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया. पुत्र की जेब से 1200 रुपये भी निकाल लिये. गले से चांदी की चेन भी ले ली. वहीं दूसरे पक्ष के घायल बैद्यनाथ ठाकुर एवं परशुराम ठाकुर ने कहा कि यह जमीन उनकी है. जेसीबी लगायी तो बेवजह उन लोगों ने मारपीट की, जिससे वे घायल हो गये. इस संबंध में थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए