ePaper

हूल दिवस पर याद किये गये सिदो-कान्हू

Updated at : 01 Jul 2024 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
हूल दिवस पर याद किये गये सिदो-कान्हू

हूल दिवस पर धनबाद कोयलांचल में रविवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें लोगों ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

हूल दिवस पर धनबाद कोयलांचल में आज विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. जगह-जगह लोगों ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा धनबाद महानगर के तत्वावधान में बरमसिया ओवरब्रिज स्थित सिदो-कान्हू चौक और डीएस कालोनी मोड़ स्थित फूलो-झानो चौक में महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हूल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, रागिनी सिंह, रमेश कुमार राही, राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र हांसदा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले आदिवासियों की शौर्य गाथा और बलिदान पर चर्चा की. संथाली भाषा में हूल का अर्थ क्रांति होता है. इस दिन को आदिवासी समाज द्वारा अंग्रेजों के विरोध में किये गये आंदोलन और अंग्रेजों द्वारा मारे गए 20 हजार आदिवासियों की याद में मनाते हैं. मौके पर संजय झा, मानस प्रसून, उमेश यादव, नितिन भट्ट, कन्हैया पांडे, चंद्रशेखर मुन्ना, रजनीश तिवारी, बंटी सोरेन, मंटू मुर्मू, सुनील उरांव, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह ,जयंत चौधरी,जितेंद्र मालाकार, दुर्गा टुडू, विजय हांसदा, संजय हांसदा , टीपू हांसदा, रोशन टुडू ,बबलू मरांडी, दीपक झा, राजू सिंह, भागीरथ दास, राहुल बास्की, सिकंदर हांसदा, शंकर हेंब्रम सुरेश किस्कू, चंदन बास्की,अमित मुर्मू, वीरेंद्र मुर्मू, अजय बास्की, अक्षय मुर्मू ,हिली हेम्ब्रम, लखीराम मुर्मू, सागर मरांडी, मंगल सोरेन, वीरेंद्र किस्कू, रविंद्र नीरज मुर्मू, सोनू मरांडी, बसंत सोरेन, रघुनाथ मुर्मू, विशाल हेंब्रम, मोहन हेंब्रम, सुरेंद्र मुर्मू, राहुल मुर्मू, बुधु मुर्मू, कृष्ण ठाकुर, दीपक गुप्ता, कामदेव, दीप सोनी, राजाराम दत्ता आदि थे.

आजसू ने मनाया हूल दिवस :

आजसू पार्टी धनबाद जिला महानगर केंद्रीय समिति छात्र यूनियन की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी की अध्यक्षता में हूल दिवस मनाया गया. संचालन केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो ने किया. मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव राधेश्याम गोस्वामी एवं केंद्रीय महासचिव पूर्व डीआइजी संजय रंजन सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में आजसू बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष बंसराज सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि भास्कर ओझा, केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो समेत कई नेता मौजूद थे.

झामुमो ने भी दी श्रद्धांजलि :

झामुमो जिला समिति की ओर से जिला कार्यालय, कुर्मीडीह में हूल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन एवं संचालन जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने किया. इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासियों ने एकजुट होकर अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी. मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य कंसारी मंडल, धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला सह सचिव एजाज अहमद, टिंकू अंसारी, भरत कालिंदी, पवन माझी, राकेश मसीह, जुनैद आलम समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola