ePaper

Dhanbad News : तीन माह से बीमार युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Updated at : 17 Oct 2024 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : तीन माह से बीमार युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Dhanbad News : भुलन बरारी के शनिचर भुईंया की पुत्री नीतू कुमारी ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भुलन बरारी के शनिचर भुईंया की पुत्री नीतू कुमारी ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. वहीं उसके पिता ने सरायढेला थाना की पुलिस को बयान दिया है कि उनकी बेटी नीतू कुमारी के सिर में पिछले दो से तीन माह से दर्द रहता था. वह अपनी मां को सुबह में चाय बनाने के लिए बोली. उसके बाद उसकी मां तालाब से पानी लेने गयी और वापस आयी तो देखा की उसकी बेटी ने दुपट्टे के सहारे फंदा फांसी लगा ली है, उसे उतारा गया और पुलिस को जानकारी दी गयी.

Dhanbad News : दुहाटांड़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पकड़ाया

धनसार. धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ में बुधवार की देर शाम पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची ने इसका आरोप पड़ोस के अशोक महतो (45 वर्ष) पर लगाया है. सूचना मिलने पर धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ थाना ले गयी. इधर इस घटना से नाराज स्थानीय लोग धनसार थाना पहुंचे और आरोपी को सजा दिलाने की मांग करने लगे. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. तभी पड़ोस के अशोक महतो ने उसे बिस्कुट खिलाया और एक सुनसान गली में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान बच्ची के शोर मचाने पर उसके दादा वहां पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी भाग गया. इस घटना के बाद जब बच्ची के पिता आरोपी के घर शिकायत के लिए गये तो उनलोगों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और आरोपी को पकड़ लिया. बताया जाता है कि आरोपी टेंपो चलाता है. वह दो बच्चों का पिता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola