Dhanbad News : धनबाद में सात ट्रांसजेंडर को मिला पहचान पत्र, कई योजनाओं का मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन

पहचान पत्र मिलने से किन्नरों को समाज में समुचित अधिकार और व्यक्तिगत पहचान के साथ मुख्यधारा में साझेदारी सुनिश्चित हो सकेगी

विज्ञापन

धनबाद .

किन्नर समाज को मुख्य धारा में जोड़ते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के सात किन्नरों को पहचान पत्र दिया. महिला बाल विकास विभाग की योजना के तहत उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी को पहचान पत्र दिया. इस अवसर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर भी मौजूद थीं. पहचान पत्र मिलने से किन्नरों को समाज में समुचित अधिकार और व्यक्तिगत पहचान के साथ मुख्यधारा में साझेदारी सुनिश्चित हो सकेगी. उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा. समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन करते हुए सात किन्नरों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया. उपायुक्त ने कहा कि धनबाद जिला में अब तक कुल 13 ट्रांसजेंडर को पहचान पत्र निर्गत किया गया है. भविष्य में भी अहर्ताधारी व्यक्तियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा सामाजिक सहायता योजना के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए मुख्यमंत्री राज्य ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग पेंशन योजना के तहत सभी ट्रांसजेंडर को सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नियाज अहमद के द्वारा फॉर्म भराया गया. जिसका लाभ उन्हें कुछ दिनों में मिलना शुरू हो जायेगा.

बिरहोर समुदाय के नंदलाल बिरहोर को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र :

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने शनिवार को बिरहोर समुदाय के नंदलाल बिरहोर को अनुकंपा के आधार पर चतुर्थ वर्ग में अनुसेवक के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया. नंदलाल बिरहोर के पिता स्व. छोटा शुकर बिरहोर, भूतपूर्व अन्न भंडार चौकीदार (जिला कल्याण कार्यालय, धनबाद) को अनुकंपा के आधार पर चतुर्थ वर्ग में अनु सेवक के पद पर जिला कल्याण कार्यालय में नियुक्त किया गया है. उपायुक्त ने नंदलाल बिरहोर के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola