धनबाद: जोड़ापोखर में सावन महोत्सव की धूम, भगवान शिव की पूजा के बाद महिलाओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

सावन महोत्सव में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

झरिया के जीतपुर गायत्री शक्तिपीठ में महिला मंडल द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

विज्ञापन

जोड़ापोखर: जीतपुर गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में बुधवार को महिला मंडल के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार की बहनों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया और भक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बनाया.

सावन महोत्सव में रश्मि कपीला, आरती सिंह, गीता देवी, आरती पंडित, गुड़ी देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता तिवारी, आशा मिश्रा, संयुक्ता सिंह और शशिप्रभा सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola