धनबाद: जूडो में डीएवी बरोरा के खिलाड़ियों का जलवा, राधिका ने जीता गोल्ड; स्कूल की झोली में आए 5 पदक
डीएवी बरोरा | Prabhat Khabar Network
धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीएवी बरोरा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। प्राचार्य ने दी बधाई।
बरोरा: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तत्वावधान में कोयला नगर धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किये. प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किये.
आपके शहर में
अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में राधिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. इसी वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया. वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष आनंद ने रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया.
अंडर-19 बालक वर्ग में भी डीएवी बरोरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 90 किलोग्राम भार वर्ग में शिवकुमार ने रजत पदक, जबकि 66 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष चक्रवर्ती ने कांस्य पदक अपने नाम किया.
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए