धनबाद को मिला नया कोषागार पदाधिकारी, सर्वजीत कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

पूर्व कोषागार पदाधिकारी पंकज कुमार

झारखंड सरकार ने सर्वजीत कुमार को धनबाद का नया कोषागार पदाधिकारी नियुक्त किया है. पंकज कुमार को कतरास में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

झारखंड सरकार के वित्त विभाग के आदेशानुसार सर्वजीत कुमार धनबाद के नये कोषागार पदाधिकारी बनाये गये है. इससे पहले वह दुमका के कोषागार पदाधिकारी थे. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके तहत राज्य के विभिन्न कोषागार पदाधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है. सर्वजीत कुमार विभाग के अगले आदेश तक धनबाद के कोषागार पदाधिकारी बने रहेंगे. पदभार संभालने के बाद वह जिले के कोषागार से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगे.

पंकज कुमार को प्रोन्नति, कतरास में नयी जिम्मेदारी

धनबाद के निवर्तमान कोषागार पदाधिकारी पंकज कुमार को विभाग ने प्रोन्नत करते हुए कतरास अंचल का राज्य-कर उपायुक्त बनाया है. साथ ही उन्हें कोषागार पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

आज से पेपरलेस बिल की व्यवस्था लागू

गौरतलब है कि अगस्त के अंतिम दिन धनबाद कोषागार में 500 से अधिक कागजी बिल जमा हुए थे. इसके बाद एक सितंबर से जिले में निर्धारित श्रेणियों के लिए पेपरलेस बिल की व्यवस्था लागू हो गयी है. ऐसे समय में नये कोषागार पदाधिकारी सर्वजीत कुमार के सामने डिजिटल बिल व्यवस्था के सुचारु संचालन और वित्तीय कार्यों की निगरानी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola