Dhanbad News: राजकमल को मिला उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: विद्या भारती ने प्राचार्य सम्मेलन में दिया सम्मान

विज्ञापन

Dhanbad News: विद्या भारती ने प्राचार्य सम्मेलन में दिया सम्मान Dhanbad News: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार को विद्या भारती ने उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान दिया है. यह सम्मान विद्या विकास समिति, झारखंड की ओर से 28 से 31 जनवरी तक आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया. सम्मेलन का आयोजन चतरा स्थित इंदुमती टिबरेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया था. विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि को शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों में सीखने की ललक और अभिभावकों के भरोसे का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल शैक्षिक उत्कृष्टता का ही नहीं, बल्कि 21वीं सदी के कौशल विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. प्रभारी कमल नयन ने बताया कि सीबीएसइ बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम, विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों में श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा खेल, प्रश्न मंच और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों के कारण विद्यालय को यह सम्मान मिला. इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola