झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के पोता राजेश कुमार महतो का निधन

बिनोद बिहारी महतो के पौत्र राजेश कुमार महतो.
Rajesh Kumar Mahto Death: झारखंड आंदोलन के पुरोध बिनोद बिहारी महतो के पौत्र राजेश कुमार महतो का निधन हो गया है. उन्होंने धनबाद के हीरापुर स्थित बिनोद बिहारी महतो आवास में अंतिम सांस ली. वह 53 वर्ष के थे. 6 माह से बीमार चल रहे राजेश कुमार का इलाज कोलकाता में हो रहा था. बीच-बीच में वह धनबाद में भी चेकअप करवाते थे.
Rajesh Kumar Mahto Death News| बलियापुर (धनबाद) : झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो और पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के पुत्र राजेश कुमार महतो उर्फ डब्लू महतो का निधन बुधवार को धनबाद हीरापुर बिनोद बिहारी महतो आवास में हो गया. वे 53 वर्ष के थे. पिछले 6 माह से बीमार चल रहे थे. इनका इलाज कोलकाता में चल रहा था. बीच-बीच में धनबाद अशर्फी अस्पताल धनबाद में भी उनका इलाज होता था. इनको सांस लेने में तकलीफ थी.
राजेश महतो ने हीरापुर आवास पर ली अंतिम सांस
बुधवार 16 अप्रैल को हीरापुर आवास में उन्होंने आज अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे एक पुत्र आदर्श कुमार महतो समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. स्व डब्लू महतो समाज के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. घटना की खबर पाकर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक जेपी पटेल, भाजपा नेता तारा देवी, स्वपन कुमार महतो, राजकिशोर महतो व अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें
16 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
Aaj Ka Mausam: रांची में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
रांची एयरपोर्ट को नहीं मिली जमीन, देवघर एयपोर्ट की लग गयी लौटरी, लगेगी कैट टू लाइटिंग सिस्टम
खुशखबरी! रिम्स में मरीजों को मामूली खर्च पर बेहतर सुविधाएं, नर्सिंग कर्मियों का वेतन 15 हजार बढ़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




