साइबर अपराध में राजस्थान पुलिस का पूर्वी टुंडी में छापा

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत अन्तर्गत जेटकेडीह गांव में राजस्थान की साइबर पुलिस ने दबिश दी. राजस्थान पुलिस जेटकेडीह गांव निवासी दिनेश तुरी को साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, मगर भनक लगते ही वांछित आरोपी फरार हो गया. राजस्थान के भरतपुर जिले की पुलिस के अनुसार वहां के किसी व्यक्ति ने साइबर थाना में साइबर ठगी का मामला अक्तूबर 2023 में दर्ज कराया था. मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधी का पता जेटकेडीह गांव पाया गया. इसके बाद भरतपुर की साइबर पुलिस पूर्वी टुंडी पुलिस के सहयोग से दिनेश तुरी के घर पहुंची, मगर पुलिस को वह हाथ नहीं लगा. हालांकि इस संबंध में राजस्थान पुलिस ने पूर्वी टुंडी पुलिस के साथ काफी गंभीर वार्ता की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola