Dhanbad News : हर कदम पर सुरक्षा को दें प्राथमिकता : एचओपी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह पर मैथन में वॉकथान का आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News : मैथन. मैथन जल विद्युत केंद्र में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अवसर पर वॉकथान का आयोजन किया गया. मौके पर परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा ने कहा कि संरक्षा केवल नियमों और निर्देशों का पालन भर नहीं है. बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति, सोच और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतिबिंब है. हमें अपने कार्यस्थल पर हर कदम पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए. कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक (सिविल) प्रबीर चांद, महाप्रबंधक (सिविल) रौशन लकड़ा, महाप्रबंधक धर्मदास त्रिपाठी व रोबिन मंडल, सहायक प्रबंधक (संरक्षा) धीरज कुमार, सोलोमन, पार्थो दास, अशोक कर्मकार, रवि कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक, नर्स, सीआइएसएफ के जवान, कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (संरक्षा) उदय आर्या ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola