ePaper

Dhanbad News: गैंगस्टर प्रिंस खान ने वासेपुर गोलीकांड की ली जिम्मेदारी

Updated at : 22 Feb 2026 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: गैंगस्टर प्रिंस खान ने वासेपुर गोलीकांड की ली जिम्मेदारी

Dhanbad News: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर कहा -फहीम का बेटा इकबाल खान था टारगेट

विज्ञापन

Dhanbad News: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर कहा -फहीम का बेटा इकबाल खान था टारगेट

Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर कल्वर्ट के पास शुक्रवार की रात गैंगस्टर फहीम खान के बेटे के ड्राइवर हैदर अंसारी उर्फ बबली पर फायरिंग की जिम्मेवारी गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली है. शनिवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर प्रिंस खान ने घटना की जिम्मेवारी ली है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वीडियो में प्रिंस खान कहता दिख रहा है कि उसने गैंगस्टर फहीम के बेटे को मारने के लिए शूटर भेजा था. लेकिन उसका ड्राइवर हैदर अंसारी उर्फ बबली बीच में आ गया. इसकी वजह से शूटरों ने उसे गोली मार दी. इधर, घटना के दूसरे दिन बैंकमोड़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बैंकमोड़ व भूली ओपी पुलिस दिनभर वासेपुर स्थित कलाली बागान से लेकर पांडरपाला तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रही. बता दें कि शुक्रवार की रात वासेपुर के कल्वर्ट के पास दो शूटरों ने गैंगस्टर फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को गोली मारकर फरार हो गए थे.

गोली से घायल बबली खतरे से बाहर, बयान दर्ज करने पुलिस टीम गयी दुर्गापुर

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हैदर अली उर्फ बबली को इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में उसके पीठ में लगी गोली को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. शनिवार की शाम बैंकमोड़ पुलिस की एक टीम बबली का बयान लेने के लिए दुर्गापुर गयी. संभावना जतायी जा रही है कि रविवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार शूटरों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार वासेपुर, पांडरपाला से पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. सभी को बैंकमोड़ थाना में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं वासेपुर से लेकर पांडरपाला के बीच विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस शूटरों की पहचान में जुटी है.

जारी वीडियो में एक शूटर के गिरफ्तारी का दावा, पुलिस का इनकार

गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा सोशल मीडिया में जारी वीडियो में उसने यह भी कहा है कि पुलिस ने उसके एक शूटर को पकड़ा है. घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान शूटर पकड़ा गया. हालांकि, पुलिस ने इनकार किया है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola