Dhanbad News: बारिश से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
साल की पहली बारिश में आधा दर्जन इलाकों में लगे इंसुलेटर हुए खराब, कुछ जगहों पर गिरे तार
विज्ञापन
धनबाद.
गुरुवार की सुबह बारिश शुरू होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में लगे बिजली के उपकरणों में खराबी आ गयी. वहीं कई इलाकों में बिजली के तार टूट कर गिर गये. इससे शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को गुरुवार को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार बारिश शुरू होने के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में लगे इंसुलेटर में खराबी आ गयी थी. सरायढेला फीडर, बिग बाजार फीडर के अलावा आमाघाटा के समीप, हाउसिंग कॉलोनी, पॉलिटेक्निक रोड, नवाडीह, मनईटांड़, जोड़ाफाटक, मटकुरिया, वासेपुर आदि इलाकों में सुबह के लगभग सात बजे से नौ बजे के बीच खराबी आयी थी. दोपहर तक सभी जगहों पर आयी खराबी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. वहीं नूतनडीह, कुसुम विहार, माड़ी गोदाम, नया बाजार आदि इलाकों में बिजली के तार टूट कर गिर गए. इन इलाकों में दोपहर तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही. गुरुवार की शाम शुरू हुई बारिश में भी कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी आने का सिलसिला जारी रहा. इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन