Dhanbad News: अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 52 लोग हिरासत में
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
मंगलवार को धनबाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 52 लोगाें को हिरासत में लिया गया.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
मंगलवार को धनबाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया. अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डेबाजी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना था. पुलिस टीमों ने थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सुनसान इलाकों, स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास, मैदानों, मुख्य सड़कों के किनारे, बाजार क्षेत्र के पीछे के हिस्सों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की. जांच के दौरान कई जगहों पर बिना किसी उचित कारण के समूह बनाकर बैठे लोगों से पूछताछ की गयी. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए लोगों पर भी कार्रवाई की गई. विशेष अभियान के दौरान रात 9 बजे तक जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने लाकर सत्यापन और पूछताछ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन