पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पिटाई मामले में पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
विवाहित बेटी की पिटाई कर दो दिनों तक कमरे में बंद रखने का मामला
आपके शहर में
विज्ञापन
चिरकुंडा. कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शिवलीबाड़ी अंसार मुहल्ला निवासी तरन्नुम बानो (35) की पिटाई व दो दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखने के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पीड़िता मंगलवार को अस्पताल से रिलीज कुमारधुबी ओपी पहुंची. उसके बाद शिवलीबाड़ी अंसार मुहल्ला में अपनी चाची के घर रह रही है. विदित हो कि 23 अप्रैल को तरन्नुम की उसके भाइयों, बहनों व जीजा ने जमकर कर पिटाई कर दी थी. उसे दो दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तरन्नुम की शादी कुल्टी में हुई थी और उसके चार बच्चे हैं. पति से विवाद के बाद वह मायके में अकेले रह रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन