धनबाद में 1200 से ज्यादा वाहन ब्लैकलिस्ट, फिटनेस फेल होने पर हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद परिवहन विभाग ने फिटनेस प्रमाण पत्र न होने पर 1200 से अधिक वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. टैक्स जमा करने के बाद ही वाहन मालिकों को सेवाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

परिवहन विभाग ने जेम पोर्टल पर पंजीकृत और धनबाद जिले में चल रहे 1200 से अधिक वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. इनमें दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहन भी शामिल हैं. इनका फिटनेस प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है, जबकि इसकी जानकारी वाहन पोर्टल और जेम व्हीकल पोर्टल पर अपडेट नहीं की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों को कई बार नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर डीटीओ पहुंचकर मोटरयान निरीक्षक कार्यालय में ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने और वाहन को फिटनेस जांच के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. बावजूद इसके अधिकांश ने निर्देश का पालन नहीं किया. अब विभाग ने पहले चरण में 1200 से अधिक वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर कार्रवाई तेज कर दी है.

300 वाहन मालिकों ने ही जमा कराया टैक्स

विभाग के नोटिस के बाद अब तक करीब 300 वाहन मालिकों ने ही बकाया टैक्स जमा कराया. इसके बाद फिटनेस फेल और जरूरी जानकारी अपडेट नहीं कराने वाले बाकी वाहनों पर कार्रवाई की गयी. ब्लैकलिस्ट किये गये वाहनों के मालिकों को अब पहले बकाया टैक्स जमा करना होगा और वाहन से संबंधित जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

इसके बाद ही उन्हें परिवहन विभाग की सेवाएं मिल सकेंगी. विभाग की कार्रवाई से जेम पोर्टल पर पंजीकृत उन वाहनों पर शिकंजा कस गया है, जो फिटनेस प्रमाण पत्र समाप्त होने के बावजूद परिचालन में थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola