आज से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, डीसी का आदेश

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : समाहरणालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को 14 अप्रैल से न्यूनतम कर्मियों के साथ खोलने का आदेश दिया गया है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अमित कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि 23 मार्च 2020 से राज्य में लॉक डाउन है. इस दौरान अधिकांश कर्मी कार्यालय से अनुपस्थित हैं तथा संबंधित कार्यालय या शाखा बंद […]

विज्ञापन

धनबाद : समाहरणालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को 14 अप्रैल से न्यूनतम कर्मियों के साथ खोलने का आदेश दिया गया है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अमित कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि 23 मार्च 2020 से राज्य में लॉक डाउन है. इस दौरान अधिकांश कर्मी कार्यालय से अनुपस्थित हैं तथा संबंधित कार्यालय या शाखा बंद है. ऐसे में महत्वपूर्ण कार्यों के संपादन में कठिनाई हो रही है. उपायुक्त ने समाहरणालय तथा अन्य सरकारी कार्यालयों को न्यूनतम कर्मियों के साथ खोल कर महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन करने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. साथ ही नगर आयुक्त से समाहरणालय सहित अन्य कार्यालयों की साफ-सफाई एवं उसे सेनिटाइज करने का अनुरोध किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola