ePaper

Dhanbad News: मतदाता सूची को अपडेट करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : बारंगे

Updated at : 07 Mar 2026 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: मतदाता सूची को अपडेट करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : बारंगे

एसआइआर की तैयारी को लेकर एसडीएम ने बीएलओ के साथ की बैठक

विज्ञापन

एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एसडीएम लोकेश बारंगे की अध्यक्षता में पुराना समाहरणालय सभागार में जिले के सभी बीएलओ के साथ बैठक की गयी. इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की गयी. एसडीएम श्री बारंगे ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित समय के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी बीएलओ को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया. बैठक में हाउस सर्वे को लेकर भी चर्चा की गयी. अधिकारियों ने बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करने, नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करने तथा पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने का निर्देश दिया. बैठक में चर्चा हुई कि हाउस सर्वे के दौरान सभी बीएलओ को पारदर्शिता और सावधानी के साथ काम करना होगा, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित बन सके. बैठक में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola