धनबाद: नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद शिबू और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; घायल

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद रहे विजय सिंह उर्फ शिबू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है. निरसा में हुई इस कार्रवाई में शिबू के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे.

विज्ञापन

धनबाद. धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद रहे विजय सिंह उर्फ सागर उर्फ शिबू के निरसा में पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की सूचना है. पुलिस के अनुसार, शिबू अपने दो साथियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने निरसा में घेराबंदी कर कार्रवाई की.

विज्ञापन
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह (फाइल फोटो)
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह (फाइल फोटो)

पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से फायरिंग के दौरान शिबू के पैर में गोली लगी. घायल शिबू को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. वहीं, उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गये. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. घटनास्थल से बरामद सामान और मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है.

नीरज सिंह हत्याकांड में रहा है नाम

विजय सिंह उर्फ सागर उर्फ शिबू उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले का रहने वाला है. वर्ष 2017 में नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था. उसे प्रतापगढ़ में गिरफ्तार किये जाने के बाद धनबाद पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आयी थी. कोर्ट में पेशी के बाद 8 जुलाई 2017 को उसे धनबाद जेल भेजा गया था.

ये भी पढ़ें: कैलेंडर की तस्वीर से शुरू हुई डिगवाडीह की गणेश पूजा, आज बन चुकी है कोयलांचल की बड़ी पहचान

जमशेदपुर के चर्चित निखार हत्याकांड में भी है आरोपी

उस समय नीरज सिंह हत्याकांड में शिबू की पहचान टीआइ परेड में भी करायी गयी थी. पुलिस के पुराने रिकॉर्ड के अनुसार, उसका नाम कई मामले में शूटरों में शामिल था. इसके साथ ही 24 अगस्त को जमशेदपुर में हुए चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में भी इसका नाम शूटरों में शामिल था.

निखार सबलोक (फाइल फोटो)
निखार सबलोक (फाइल फोटो)

बाद में हत्याकांड में बरी हुआ था

नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद होने के बावजूद बाद में शिबू को इस मामले में बरी कर दिया गया था. अब निरसा में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद उसका नाम एक बार फिर चर्चा में है.

पुलिस फरार दोनों साथियों की तलाश के साथ ही मुठभेड़ की परिस्थितियों और घटनास्थल से मिले सामान की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola