मुंबई की प्रशिक्षिका ने महिलाओं को सिखाया योग

चिरकुंडा में मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया तीन दिवसीय योग शिविर
चिरकुंडा में मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया तीन दिवसीय योग शिविर द योगा इंस्टीट्यूट मुंबई व मारवाड़ी महिला समिति चिरकुंडा शाखा के सौजन्य से अग्रसेन भवन चिरकुंडा में बुधवार से महिलाओं के लिए तीन दिवसीय योग शिविर शुरू हो गया. बतौर मैथन स्टील एंड पावर लिमिटेड के निदेशक बिनोद अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल ने शिविर का उद्घाटन किया. मुंबई की योग शिक्षिका पूजा हेलीवाल ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने महिलाओं को ताड़ासन, एकपद आसन, वीरभद्र आसन, अधोमुख स्वशासन, भुजंग आसन, मर्जनीआसन, पर्वत आसन आदि काअभ्यासकराया. महिलाओं को योग को लेकर जागरूक होने का आह्वान किया. सुबह व शाम महिलाओं को योग सिखाया जा रहा है. मौके पर मामस की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, उषा जिंदल, भगवती रुंगटा, सुमन गाडयान, श्रद्धा गाडयान, निलय गाडयान, प्रणव गाडयान, मिट्ठू गाडयान आदि थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




