Dhanbad News: मातृभाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है : डॉ. संजय

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बीबीएमकेयू व संबद्ध कॉलेजों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

विज्ञापन

Dhanbad News: उप मुख्य संवाददाता, धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) और संबद्ध कॉलेजों में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया गया. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मातृभाषा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण और स्वागत गीत से हुई. डॉ सिंह ने कहा कि मातृभाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का माध्यम है. नयी शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा में शिक्षा पर बल दिया गया है. छात्र-छात्राओं ने विचार रखे और खोरठा भाषा में कविता पाठ किया.

गुरुनानक कॉलेज में भाषा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम :

गुरुनानक कॉलेज में हिंदी विभाग द्वारा भाषा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं ने संथाली, पंजाबी, बांग्ला, खोरठा, उर्दू, नागपुरी और ब्रज भाषा में गीत-कविताएं प्रस्तुत कीं. आदिवासी लोक नृत्य और नागपुरी भाषा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री आकर्षण का केंद्र रही. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola