ePaper

डुमरा रीजनल अस्पताल में जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक तरीके से इलाज

Updated at : 07 Jul 2024 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरा रीजनल अस्पताल में जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक तरीके से इलाज

डुमरा अस्ताल का होगा पुनरोद्धार

विज्ञापन

बीसीसीएल के पांच एरिया की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बरोरा क्षेत्र के डुमरा रीजनल अस्पताल अब रेफरल अस्पताल नहीं कहलायेगा. अस्पताल के दिन बहुरने वाले हैं. दो करोड़ रुपये खर्च कर अस्पताल को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है. जल्द ही मरीजों का इलाज अत्याधुनिक तरीके से शुरू कर दिया जायेगा. प्रबंधन के साथ- साथ क्षेत्रीय सलाहकार एवं वेलफेयर समिति मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए गंभीर है. अस्पताल को नये कलेवर में लाने का काम शुरू कर दिया गया है. अत्याधुनिक मशीनें मंगायी जा रही है. डॉक्टरों की कमी को भी पूरा किया जा रहा है. गायनेकोलॉजिस्ट नहीं रहने से बीस साल से अस्पताल में एक भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है. सीएमओ डॉ बीके राम की मानें तो जल्द ही इएनटी, शिशु रोग, ऑर्थोपेडिक, गायनेकोलॉजिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी.

आइसीयू की व्यवस्था कराने का दबाव

श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा अस्पताल में ही आइसीयू की व्यवस्था कराने का दबाव बनाया जा रहा है. सीएमओ ने कहा कि मरीजों के लिए इएनटी का मशीन आ गयी है. आई. एक्सरे, हेल्थ केयरिंग सहित अन्य अत्याधुनिक मशीन के लिए मुख्यालय में प्रपोजल भेजा गया है. मशीनों के अस्पताल में आते ही समय पर मरीजों की कई बीमारियों की जांच आसानी से की जा सकती है. मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास : जीएम जीएम पीयूष किशोर ने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का प्रयास जारी है. जिन उपक्रमों की कमी है, उन्हें मंगाया जा रहा है. आने वाले समय में रीजनल अस्पताल पूरी तरह अत्याधुनिक होगा. ओपीडी को भी बेहतर किया जा रहा है. चिकित्सा कर्मियों एवं एंबुलेंस की कमी क दूर कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola