विभूति मेला को लेकर बैठक, कमेटी का पुनर्गठन
विभूति मेला को लेकर बैठक
बलियापुर. शहीद विभूति महतो स्मारक समिति की बैठक शनिवार को मासस कार्यालय में देवाशीष पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें 11 जून को शहीद विभूति महतो की याद में विभूति मैदान में श्रद्धांजलि सभा व मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. इस दौरान मेला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्ष काशीनाथ मंडल, सचिव रोहित महतो, कोषाध्यक्ष बुधन चंद्र महतो, उपाध्यक्ष चंदन भूमिहार बनाये गये. मौके पर काशीनाथ मंडल, बुधन महतो, मेघू महतो, रोहित महतो, चंदन भूमिहार, रामप्रसाद रजवार, साहेब मल्लिक, संतोष रवानी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए