यशोमति श्रीविद्या निकेतन झरिया में मातृ सम्मेलन
Updated at : 16 May 2024 4:45 PM (IST)
विज्ञापन

यशोमति श्रीविद्या निकेतन लाल बाजार झरिया में गुरुवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
झरिया.
यशोमति श्रीविद्या निकेतन लाल बाजार झरिया में गुरुवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. अतिथियों ने सम्मेलन का उद्घाटन किया. आचार्य सीताराम सिंह यादव ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला. विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष अरुणा भगानिया ने कहा कि बच्चों के विकास में माताओं का अहम योगदान होता है. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. माताओं के योगदान पर मेनका यादव, सीमा कुमारी, राखी सिंह, प्रिया राम, सुमित्रा कुमारी ने अपने विचार रखे. स्कूल प्रबंधन मेनका यादव व सीमा कुमारी को सम्मानित किया. प्राचार्य असित दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आचार्या ममता ने शांति मंत्र से सम्मेलन का समापन किया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुणा भगानिया, सदस्य अनिल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




