गोधर में मना रसिक हांसदा का शहादत दिवस

Updated:
विज्ञापन

गोधर स्थित मासस कार्यालय से जुलूस निकला, जो शहीद की समाधि स्थल पहुंचा

विज्ञापन

केंदुआ.

शहीद रसिक हांसदा का 45वां शहादत दिवस मंगलवार को गोधर शहीद मैदान में लाल हरा मैत्री के तत्वावधान में मासस व जेएमएम कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मनाया. गोधर स्थित मासस कार्यालय से केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू के नेतृत्व में जुलूस निकला, जो शहीद की समाधि स्थल पहुंचा. शहीद रसिक हांसदा की प्रतिमा पर सर्वप्रथम शहीद के परिवार ने माल्यार्पण किया. इसके बाद विधायक मथुरा प्रसाद महतो, हरि प्रसाद पप्पू, जेएमएम महिला मोर्चा अध्यक्ष मीणा हेंब्रम, झामुमो नेता महादेव हांसदा, रमेश टुडू, जेएमएम युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी ने श्रद्धांजलि दी. मदन महतो, गणेश महतो, विवेक कुमार, धर्म बाउरी, रवि शंकर सिंह, भूषण महतो, कुलवंत सिंह, संतोष रवानी, गोपाल महतो, टीपू सुल्तान, इम्तियाज़ अली, बिमला देवी अखिलेश महतो, अर्जुन महतो, गोपी महतो, नरेश महतो, अशोक राम, सुशांत नायक, गोबिंद महतो, कुंदन महतो, दिलीप महतो, संतोष कुमार भारती, नकुल महतो, रामचंद्र मुर्मू, अर्णव सरकार, मंटू चौहान, आकाश रवानी, मिहिर दत्ता, टिंकू सरकार, गणेश महतो मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

कुड़मी विकास मोर्चा ने किया पुतला दहन

धनबाद.

टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में झारखंड के कुड़मियो को जगह नहीं दी गयी. 2024 लोकसभा चुनाव में समाज को उपेक्षित रखा गया. मौके पर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय सचिव, युवा मोर्चा राजू कुमार महतो, जिला अध्यक्ष डब्लू महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष, मुक्तेश्वर महतो, शुभम महतो, राजेश महतो, सौतम महतो, सूरज महतो, विकास महतो, मनीलाल महतो, रानू लाल महतो, कालाचंद महतो आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola