Dhanbad news: धनबाद होकर चलेगी कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद होकर कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे ने इसकी घोषणा कर दी है.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद होकर कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे ने इसकी घोषणा कर दी है. यह ट्रेन श्रीगंगानगर से पांच व कोलकाता से नौ मार्च को चलेगी. इसके लिए सीटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. अब गिनती की ही सीटें खाली हैं. ट्रेन नंबर 04731 श्रीगंगानगर-कोलकाता स्पेशल पांच मार्च को श्रीगंगानगर से रात 11:00 बजे रवाना होगी. सात मार्च की रात 8:40 बजे धनबाद तथा आठ मार्च की सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 04732 कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल नौ मार्च को कोलकाता से सुबह 9:05 बजे रवाना होगी. दोपहर 3:05 बजे धनबाद तथा 11 मार्च को दिन 11:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी. ट्रेन प्रयागराज, आगरा व मथुरा होकर चलेगी. खाटू श्याम दरबार तक पहुंचने का भी विकल्प होगा. ट्रेन का बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, गया, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, आगरा फोर्ट, मथुरा, डींग, गोविंदगढ़, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, खतिपुरा, जयपुर, चौमू सामीद, रिंगस, सीकर, रशीदपुर खोरी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावटी, चुरू, रतनगढ़, राजलदेसर, श्रीडुंगरगड़, नापसार, बीकानेर, लालगढ़, लुनकरनसर, सूरतगढ़, जैतसर आदि में ठहराव होगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन