धनबाद के बर्न स्टैंडर्ड रिफ्रैक्ट्री के जंगल से 2000 टन कोयला जब्त, धंधे में लिप्त लोग होंगे चिह्नित
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Apr 2022 1:09 PM
धनबाद के बर्न स्टैंडर्ड रिफ्रैक्ट्री से 2000 टन कोयला जब्त किया गया है, छापेमारी का नेतृत्व कमांडेंट तुषार कुमार कर रहे थे. हालांकि इस घटना में लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. दर्ज होगी प्राथमिकी
धनबाद: गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के गलफरबाड़ी स्थित बंद बर्न स्टैंडर्ड रिफ्रैक्ट्री के समीप से शनिवार की रात 10 बजे 2000 टन कोयला, तीन बाइक व एक कोयला लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त की गयी. छापेमारी इसीएल पश्चिम बंगाल शीतलपुर के सीआइएसएफ कैंप की टीम ने की. इस दौरान अवैध खनन कराने वाले भट्ठा के एजेंट, मजदूर आदि अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले.
छापेमारी का नेतृत्व कमांडेंट तुषार कुमार कर रहे थे. साथ में इसीएल की सुरक्षा टीम व गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव भी पुलिस बल के साथ थे. अवैध खनन कर यहां कोयला जमा किया गया था. जब्त कोयला डंपर व ट्रैक्टर से इसीएल मुगमा क्षेत्र की सेंट्रलपुल रेलवे साइडिंग भेजा जा रहा है. सुरक्षा पदाधिकारी एबी महतो ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर कोयला बरामद हुआ है कि इसे ढोने में दो दिन का समय लगेगा. कमांडेंट तुषार कुमार ने सुरक्षा पदाधिकारी गोविंद मिश्रा को अवैध खनन कराने वालों को चिह्नित कर एफआइआर दर्ज कराने को कहा है.
छापेमारी टीम के गलफरबाड़ी ओपी पहुंचते ही भठ्ठा संचालकों व कोयला चोरों को सूचना मिल गयी थी. गिरोह के गुर्गे टीम की हर गतिविधि की जानकारी पल-पल ले-दे रहे थे. यही कारण है कि अवैध खनन व ढुलाई में लगे लगभग 25-30 ट्रैक्टर, बाइक व साइकिलों को हटा लिया गया था. साथ ही, लोग भी फरार मिले.
अवैध खनन कराने और करने वाले हुए फरार
धंधे में लिप्त लोग किये जा रहे चिह्नित, दर्ज होगी प्राथमिकी
02 करोड़ 95 लाख रुपये का है जब्त कोयला
14 हजार 750 रुपया प्रति टन है रेट
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










