JLKM सुप्रीमो जयराम महतो इस विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, पत्रकारों से बातचीत में कर दी बड़ी घोषणा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2024 3:37 PM
जयराम महतो ने डुमरी से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया की उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी.
धनबाद, संजीव झा : जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर यह घोषणा की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी. उनका दावा है उनसे गठबंधन के लिए एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन ने अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी पार्टी धनबाद जिला के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए तैयारी चल रही है.
JKLM ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
जयराम महतो ने इसके बाद 5 और उम्मीदवारों का ऐलान किया जो कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे. इसमें गिरिडीह के जमुआ विधानसभा सीट से रोहित कुमार दास, साहिबगंज के राजमहल विधानसभा से मोतीलाल सरकार, रांची के तमाड़ विधानसभा से दमयंती मुण्डा, सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला विधानसभा सीट से प्रेम मार्डी और पलामू जिले के छतरपुर विधानसभा से प्रीति राज को उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी-आजसू और झामुमो-कांग्रेस के लिए बढ़ी मुश्किलें
जयराम महतो के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सभी पार्टियों की मुश्किलें बढ़ सकती है. जयराम महतो ने इससे पहले लोकसभा चुनाव में अपने समर्थन से सभी को हैरान कर दिया था. जयराम को लोकसभा चुनाव में 3,47,322 वोट मिले थे. उनके इस प्रदर्शन से आजसू और झामुमो दोनों के लिए विधानसभा चुनाव में दिक्कत हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










