ट्रेन से गिरने से झरिया के युवक का पैर कटा, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता परीक्षा देकर दिल्ली से लौट रहा था छात्र

विज्ञापन

धनबाद.

झरिया के कोयरीबांध का रहने वाला 18 वर्षीय युवक अभिषेक गोस्वामी कालूबथान स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे में उनका दायां पैर कट गया है. जीआरपी ने उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अभिषेक गोस्वामी प्रतियोगिता परीक्षा देकर दिल्ली से लौट रहा था. नेताजी एक्सप्रेस के धनबाद पहुंचने पर वह सोया हुआ था. कालूबथान स्टेशन पहुंचने पर उसकी आंख खुली. इस स्टेशन पर ट्रेन धीमी हुई तो वह उतरने का प्रयास करने लगा. इसी बीच पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे गिर गया. कालूबथान स्टेशन मास्टर ने दूसरी ट्रेन से घायल युवक को धनबाद भेजा. धनबाद जीआरपी ने युवक को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया.

3.70 लाख का केबल काट ले गये चोर- गोविंदपुर.

मंगलवार की रात साहेबगंज रोड आमबगान गोविंदपुर में चोर करीब 800 मीटर एबी केबल काट ले गये. इससे विद्युत विभाग को 3.70 लाख रुपये की क्षति उठानी पड़ी है. चोरों ने बीती रात खराब मौसम और बरसात का लाभ उठा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह इसकी लिखित जानकारी गोविंदपुर-1 के कनीय अभियंता सुनील कुमार को दी. श्री कुमार ने इसकी लिखित शिकायत गोविंदपुर थाना में आवेदन देकर की है, जिसमें कहा गया है कि इससे कम से कम 20 उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola