Dhanbad News: आज से 13 फरवरी तक धनबाद नहीं आएगी झाड़ग्राम मेमू

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आज से 13 फरवरी तक धनबाद नहीं आएगी झाड़ग्राम मेमू

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण एक बार फिर कई मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द और आंशिक रूप से परिचालित किया गया है.

विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी फिलहाल कम होने वाली नहीं है. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण एक बार फिर कई मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द और आंशिक रूप से परिचालित किया गया है. धनबाद-झाड़ग्राम मेमू सोमवार से अगले चार दिनों तक धनबाद नहीं आयेगी. यह ट्रेन 13 फरवरी तक बोकारो से झाड़ग्राम के बीच ही चलेगी. वापसी में भी झाड़ग्राम से बोकारो तक ही इसका परिचालन होगा. धनबाद-बोकारो सेक्शन में ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी. इसके अलावा बर्द्धमान-हटिया मेमू का परिचालन भी प्रभावित रहेगा. यह ट्रेन 10 से 13 फरवरी तक गोमो तक ही चलायी जायेगी. वापसी में भी गोमो से बर्द्धमान तक चलेगी. गोमो से हटिया के बीच दोनों ओर से ट्रेन रद्द रहेगी. भागा-आद्रा मेमू का परिचालन 12 और 15 फरवरी को रद्द रहेगा. इन तिथियों में वापसी में आद्रा से भी यह ट्रेन नहीं चलेगी. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन ट्रेनों के अलावा आसनसोल-आद्रा मेमू और आद्रा-मिदनापुर मेमू भी अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola